समथर (झांसी)- नगर व ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से लेकर सभी विभागीय शाखाओं में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। सभी जगह ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। व राष्ट्रीय गान प्रस्तुत कर भारत माता की जय, वंदेमातरम का जयघोष किया गया।और बलिदानी अमर शहीदों को याद कर उनकी वीरगाथा सुनाई गई। विद्यालयों के बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान, सरस्वती वंदना स्वागत देशभक्ति गीत, नाटक, नृत्य व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए एवं भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि महानुभाव एवं गुरुजन वक्ताओं द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे में बताया गया और मातृभूमि पर प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की वीरगाथा सुनाई गई। और उन्हें याद किया गया।विद्यालयों में बच्चों द्वारा सुरसरगम की ताल में एक से एक देशभक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसे देख विद्यालयों में उपस्थित अतिथि, अभिभावक एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति मुग्ध हुए। सभी ने तालियों से स्वागत कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में सभी को मिष्ठान वितरण किया गया और विद्यालयों के प्राचार्य व गुरुजनों द्वारा उपस्थित अतिथियों सहित सभी का आभार व्यक्त किया गया। नगरपालिका परिषद समथर में पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने ध्वजारोहण कर अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी।और भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया। कार्यक्रम के अंत में अधिशाषी अधिकारी महेंद्र कुमार चौधरी ने उपस्थित सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में लेखा लिपिक रामकुमार पलिया, पार्षदगण नगरपालिका स्टाफ व नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।अग्गा बाजार स्थित रामलीला मैदान में नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय गान कर तिरंगे को सलामी दी गई। और भारत माता की जय वंदेमातरम वंदेमातरम् का जयघोष किया गया।समथर थाना में थाना अध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत ने ध्वजारोहण किया। और समस्त स्टाफ के संयुक्त में राष्ट्रीय गान कर अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और भारत माता की जय व वंदेमातरम् का जयघोष किया। और अमर शहीदों को याद किया। महाराजा वीर सिंह राजकीय इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामेश्वर दयाल कुशवाहा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। और सभी के संयुक्त में अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई।बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान सरस्वती वंदना स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया गया। । राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ पूर्णिमा गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। विद्यालय के बच्चों द्वारा राष्टगान,देश भक्ति गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। और भारत माता की जय वंदेमातरम वंदेमातरम् का जयघोष किया गया। राधाचरण सिंह जूदेव स्कूल में रामेंद्र सिंह गुर्जर लल्ला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान सरस्वती वंदना स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया गया। कार्यक्रम के अंत प्रधानाचार्य प्रदीप पाठक ने सभी का आभार व्यक्त किया।।कन्या उ0 प्रा0 विद्यालय में प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया गया। सभी के संयुक्त ध्वज को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ओमप्रकाश व्यास ने मंच संचालन किया और कार्यक्रम के अंत में स्टाफ सहित सभी का आभार व्यक्त किया। आर एस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राहुल गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय गान कर तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्राचार्य श्रीमती पूनम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।जी डी मैमोरियल जूनियर हाईस्कूल में श्री कृष्ण व्यास द्वारा ध्वजारोहण किया गया सभी के संयुक्त ध्वज को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गान सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य प्रमोद व्यास ने सभी का आभार व्यक्त किया। महारानी लक्ष्मीबाई वाई जूनियर हाईस्कूल में राधाचरण जूदेव स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य केशव शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। राष्ट्रीय गान कर तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अमित बसेड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार वादल ने ध्वजारोहण किया । और सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी देकर भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया गया। बच्चों रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्य नरेंद्र वादल ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया। चित्रगुप्त विद्या मंदिर में कायस्थ समाज के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव द्वारा ध्वजारोहण किया गया ।राष्ट्रीय गान कर सभी के संयुक्त में तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा भारत माता की जय वंदेमातरम जयघोष कर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने आगुंतक माहानभावों का आभार व्यक्त किया। सनराइज पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानाचार्य केशव प्रसाद शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। और भारत माता की जय वंदेमातरम का उद्घोष किया गया। कार्यक्रम के अंत प्रधानाचार्य रामजी यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया । जूनियर हाईस्कूल पहाड़पुरा स्टेट में प्रधानाचार्या सोनम गुप्ता द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी के संयुक्त में राष्ट्रीय गान कर तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और भारत माता की जय वंदेमातरम का जयघोष किया गया। प्रधानाचार्या सोनम गुप्ता ने अध्यापक अजय वर्मा वीरेन्द्र श्रीवास्तव समस्त स्टाफ सहित आभार व्यक्त किया। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अन्य विद्यालयों सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकखाना आदि विभागीय शाखाओं में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीय गान कर अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी गई। और भारत माता की जय वंदेमातरम वंदेमातरम् जयघोष कर। बलिदानी अमर शहीदों को याद किया।
