झाँसी- एम.एल.बी. अस्पताल नेत्र विभाग के वार्ड का स्थानांतरण नवीन निर्मित 500 बेड अस्पताल में अस्सीवें स्वतंत्रता दिवस के गरिमामय एवं महत्वपूर्ण अवसर पर किया गया। उद्घाटन प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन में उपप्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र सैंगर, सीएमएस डॉ. खुस्तर हैदर, नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू सिंह, नेत्र विभाग के फैकल्टी डॉ. सुरभि गुप्ता, डॉ. यशस्वी गोयंका, डॉ. सुमन राजपूत एवं सिस्टर इंचार्ज निशा अग्रवाल एवं समस्त पीजी छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया गया। प्रधानाचार्य ने नेत्र वार्ड का निरीक्षण करते हुए इसकी सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि नेत्र संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों को बेहतर, सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना अस्पताल की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में नेत्र विभाग के कर्मचारी आत्माराम, राखी, रामप्रकाश एवं रविंद्र को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया एवं भर्ती मरीज़ों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फल वितरित किए गए। नवीन नेत्र वार्ड का उद्घाटन एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
