झाँसी- माननीय राज्यपाल महोदया के दिनांक 13.08.2026 को जनपद झाँसी के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 12.08.2026 को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा कार्यक्रम में ड्यूटी हेतु लगाए गए समस्त पुलिस बल की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।
ब्रीफिंग के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, वीवीआईपी प्रोटोकॉल एवं निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ड्यूटी में लगे समस्त पुलिसकर्मियों को अपने निर्धारित ड्यूटी स्थल पर समय से उपस्थित होकर पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं पर सतर्क दृष्टि रखते हुए आवश्यकतानुसार तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।जनपद पुलिस एवं प्रशासन द्वारा माननीय राज्यपाल महोदया के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
