समथर (झांसी) हर घर तिरंगा अभियान के तहत समथर नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ बड़े धूमधाम से तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली मे गरौंठा विधायक जवाहरलाल लाल राजपूत के मुख्य आतिथ्य में निकाली गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य अनुपमा लोधी, आनंदी कुमारी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा ब्लाक प्रमुख गुरुसरांय प्रतिनिधि टीकाराम पटैल सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना रहे व तिरंगा रैली आयोजनकर्ता समथर भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र पाल (राजू ) रहे। तिरंगा रैली का शुभारंभ नगरपालिका स्थित गांधी पार्क से किया गया। तिरंगा रैली गांधी पार्क से आरंभ होते हुए नगर में स्थित पूरे बाजार से निकाली गई। तिरंगा रैली नगर में जगहों से होते हुए पुनः गांधी पार्क में पहुंची जहां तिरंगा रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली नगर में जहां जहां से निकली नगरवासियों ने पुष्प बरसाकर स्वागत किया। और अपने राष्ट्रीय तिरंगे को सलामी दी। और भारत माता की जय व वंदेमातरम का जयघोष किया। तिरंगा रैली में सभी ने अपने देश के प्रति प्रेम, राष्ट्भक्ति का खूब जज्बा दिखाया।सारा नगर भारत माता की जय और वंदेमातरम के जयघोष से गुंजमय हो गया। उक्त अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मनोज कुमार गुप्ता पूर्व मंडल अध्यक्ष अवधेश अग्रवाल,मनोज तिवारी पार्षद दिग्विजय सिंह राजा भैया गुर्जर अटा अरुण कुमार प्रधान .मानवेंद्र सिंह गुर्जर चेतराम भास्कर बूथ अध्यक्ष पर्वत पाल भाजपा आशीष गुर्जर बीडीसी जिला अध्यक्ष शिवम शर्मा मंडल उपाध्यक्ष नेता कांत राजपूत .अरविंद पाठक. नन्ने राजा पाल अटा पर तिरंगा रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बहुत से गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज कुमार गुप्ता दिग्विजय सिंह
