गुरसरांय (झांसी)। बहुजन समाज पार्टी के एकमात्र विधायक गरीबों और दबे कुचले परेशान लोगों के लिए हमेशा मदद कर रहे सीनियर नेता रसड़ा विधानसभा विधायक उमाशंकर सिंह अकस्मात निधन होने पर आज गुरसरांय में रविदास मंदिर पर एक शोक सभा महेंद्र सिंह फौजी पूर्व विधानसभा प्रभारी गरौठा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति व शोकाकुल परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा में प्रमुख रूप से प्रकाश ठेकेदार, श्याम वाल्मीकि,कौशल किशोर पत्रकार,शिवदयाल अंबेडकर,युवा समाजसेवी अख्तर राईन,सौरभ खान, जावेद अली साना,ललित श्रीवास,विशाल अहिरवार सेक्टर अध्यक्ष गुरसरांय, दीपेश वाल्मीकि,राधेलाल अहिरवार,कंचन दादी,कैलाश कुशवाहा पार्षद,राजू वाला पार्षद,डॉक्टर कृपाराम कुशवाहा सहित तमाम लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
