गुरसरांय(झांसी)। लगातार दो दिनों से विद्युत आपूर्ति गुरसरांय नगर में पूरी तरह से रात व दिन में ठप्प हो गई है और शनिवार से लेकर रविवार,सोमवार को मात्र कुछ समय के लिए ही बिजली ने दर्शन दिये। जिसके चलते एक तरफ उमस भरी गर्मी और मच्छरों के प्रकोप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है और जिम्मेदारान विद्युत विभाग के अधिकारी इस सम्बन्ध में चुप्पी साधे हुए हैं यह पहला मौका है जब भाजपा सरकार के दूसरे कार्यकाल का कि इतने लंबे समय लगातार दो-तीन दिन विद्युत व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गयी है और 24 जुलाई को प्रदेश के विद्युत एवं नगर विकास मंत्री ए०के० शर्मा ने गुरसरांय टाउन पेयजल योजना का उद्घाटन करते समय गुरसरांय नगर समेत इस क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था मजबूत करने के लिए दिये गए बयान पर गुरसरांय नगर में बिजली विभाग के अधिकारियों ने सवाल खड़ा कर दिया जिसके चलते आम जनता की मुसीबते बड़ गयी थी यहाँ तक की बूढ़े,जवान,बच्चे सब के सब विद्युत अव्यवस्था से बेहाल हैं लेकिन विद्युत व्यवस्था को सुधारने वाला कोई नही और आम जनमानस में विद्युत व्यवस्था सुधार के प्रयास का प्रचार जनता के गले नही उतर रहा है और तो और इस अव्यवस्था के बीच जुलाई माह में आम उपभोक्ताओं के मीटर का लोड उपभोक्ताओं की बिना सहमति के जबरिया बड़ा दिया गया। जिसकों लेकर पूरे प्रदेश की जनता कराह रही है और बेलगाम विद्युत विभाग जनता की सुनने वाला नहीं है यहां तक की 24 जुलाई को विद्युत मंत्री को गुरसरांय में एक आमसभा में एरच निवासी अमित चौरसिया ने विद्युत मंत्री को अनावश्यक लोड़ बढ़ाने को तत्काल रोकने व हटाने को लेकर ज्ञापन दिया था। इसी दौरान एक उपभोक्ता ने शासन द्वारा एकमुश्त समाधान योजना में वर्ष 2024 में संपूर्ण धनराशि जमा करने के बाद भी नो ड्यूज आदि विस्तृत ब्यौरा आदि उपभोक्ता को न देने से आ रही परेशानी का भी निस्तारण न कराने विद्युत विभाग की शिकायत की थी लेकिन लग रहा है की इतने उच्च स्तर पर भी मामले पहुंचने पर जनता की परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं है। इस संबंध में नगर व क्षेत्र के लोगों ने जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश शासन से जनहित व शासन हित में जल्द बड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।
