गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ विकासखण्ड बामौर के ग्राम मडो़री में सावन माह व कावड़ यात्रा शुरू होने के पहले ही ग्राम प्रधान रमाकांत पटेल ने गाँव वासियों के सहयोग से गाँव के धार्मिक स्थलों और दशकों से गाँव से विकास में बाधा बने नाला,सड़क न होने से आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए ऐतिहासिक काम किया है। जिसके तहत गांव के प्राचीन मंदिर राम जानकी मंदिर,शनि देव मंदिर पर जहां बेहतरीन विस्तारीकरण और सुंदरीकरण कराकर धार्मिक कामों को भव्यता प्रदान की है वहीं दूसरी ओर गांव में जल भराव न हो सके को लेकर नाले का निर्माण कराकर और गाँव में सीसी सड़कों से लेकर बड़े स्तर सार्वजनिक स्थानों पर वृक्षारोपण कर पूरे ग्राम मडो़री की तस्वीर बदलने की जो कोशिश की है वह अपने में नजीर बन गयी है। वही दूसरी ओर ग्राम प्रधान रमाकांत पटेल सहित गाँव वासियों ने ग्राम मडो़री उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने की शासन से व जनप्रतिनिधियों से मांग की है।
