बच्चे देश का भविष्य व राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण उनका योगदान-आरपी निरंजन
गुरसरांय(झांसी)। तहसील गरौठा एवं तहसील टहरौली के माध्यमिक विद्यालयों के पांच- पांच छात्र-छात्राओं,अभिभावकों एवं प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों का सम्मान समारोह विधान परिषद सदस्य श्रीमती रमा आरपी निरंजन द्वारा नगर के खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय में किया गया।कार्यक्रम अतिथियों के रूप में उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार,विद्यालय के अध्यक्ष पं देवेश पालीवाल, प्रबंधक मनोहर राव नेवालकार, एम एल सी प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र पटेल भड़ोखर,जिला उपाध्यक्ष नेहिल सिंघई,अमन अग्रवाल,सतीश चौरसिया, प्रसिद्ध नारायण यादव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने की।विद्यालय के संस्थापक पं राम सहाय शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।विद्यालय के संगीत अध्यापक सरजू शरण पाठक के निर्देशन में विद्यालय की छात्राएं समीक्षा अग्रवाल,अंजुम एवं आरुषि द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में दोनों तहसीलों के बच्चों अभिभावकों एवं अध्यापकों का सम्मान करते हुए एमएलसी प्रतिनिधि रमा आरपी निरंजन ने कहा कि आप ऊंची सोच के साथ बढ़ते रहो तो वह दिन दूर नहीं होगा जब आप सर्वोच्च शिखर पर पहुंचेगे। उन्होंने कहा कि जीवन मे कोई बाधा आपके सामने नहीं टिक सकती केवल आपका संकल्प दृढ़ हो।छात्राओं एवं अभिभावकों को उन्होंने कहा कि अमीरी गरीबी पढ़ाई में बाधक नहीं होती आप निरंतर प्रयास करते रहें तो आप सफलता को हासिल करके रहेंगे।उन्होंने कहा कि बच्चों का सम्मान करते हुए उन्हें बहुत प्रसन्नता हो रही है।जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती रति वर्मा ने कहा कि जीवन मे शिक्षा को अपना मूल मंत्र बनाएं।आप पढ़े और आगे बढ़े यही हमारी सफलता है। इसके अलावा एसडीएम सुनील कुमार,पूर्व चेयरमैन देवेश पालीवाल,प्रबंधक मनोहर राव नेवालकर ने भी सफलता प्राप्ति के उपाय बताए।संचालन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं प्रवक्ता जितेन्द्र पटेल ने किया।अंत में कार्यक्रम संयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विजय निरंजन,बालिका विभाग के प्रभारी कैलाश प्रकाश गुप्ता, प्रवक्ता संतोष शाक्य,बशीर खान,डॉ विवेक मुदगल, गोपाल अग्निहोत्री,भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष खरे,कुर्मी समाज के जिलाध्यक्ष गोटीराम निरंजन,जी आई सी खड़ौरा से प्रधानाचार्य किरन वर्मा एवं हेम कुमार,प्रधानाचार्य धनपत तिवारी,जितेंद्र पटेल,सरसैड़ा प्रधान राजेश पटेल, नुनार प्रधान भगवती शरण कौशिक,धर्मेंद्र पटेल प्रधान हरदुआ,उत्तम पटेल ठेकेदार,शशिकांत बाजपेई टोडी फतेहपुर,प्रधानाचार्य डॉ बृजनंदन यादव एवं जगदीश प्रसाद पाठक लठवारा, प्रधानाचार्य मनोज कुमार हनुमत इंटर कॉलेज बामौर,प्रवक्ता सुरेंद्र नारायण श्रीधर आलोक इंटर कॉलेज पंडवाहा,प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह परिहार एवं रजनी चौहान महाबीर बाल शिक्षा संस्कार केंद्र इंटर कॉलेज गुरसरांय,जीजीआईसी गुरसरांय से प्रधानाचार्य मनीषा कुमारी,अंजली राठौर एवं अनीता देवी,श्रद्धा इंटर कॉलेज खडेंनी की प्रधानाचार्या मंजेश निरंजन,गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज एरच से प्रधानाचार्य धर्मेन्द्र सिंह लोधी,जयहिंद मिशन इंटर कॉलेज गरौठा से प्रधानाचार्य आशुतोष तिवारी,श्री कल्याण बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुरसरांय से प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश द्विवेदी, एवं हरीबाबू शर्मा,अखंडानंद जनता इंटर कॉलेज गरौठा से प्रधानाचार्य राम मिलन त्रिपाठी, राजकीय हाई स्कूल बिजौरा से प्रधानाचार्य विवेक तिवारी एवं अबधेश पिपरैया, आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज टहरौली से प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा, एवं पुष्पेन्द्र रिछारिया,ककरबई से उप प्रधानाचार्य रघुबीर शरण खरे,उत्तम पटेल ठेकेदार,बड्स ब्लूमस से पुरुषोत्तम पटेल,लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज इस्किल से सोमपाल सिंह,पूर्व प्रधान सत्यप्रकाश तिवारी सिया,विनय प्रकाश पटेल,क्रीड़ा शिक्षक विनोद कुमार एवं सुधीर कुमार,जेपी वर्मा ,शिवम गिरी
सहित सैकड़ों लोग तथा छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
