गुरसरांय(झांसी)। विद्युत विभाग से गुरसरांय नगर समेत पूरे ग्रामीण क्षेत्र में लगातार आम जनता,उपभोक्ताओं को कई घंटों अघोषित विद्युत कटौती से झटके पर झटके लग रहे है लोगो को दिन-रात आवश्यक सेवाओं से लेकर रोज के दिन रात विद्युत कटौती ने बेहाल कर दिया है और सुनने वाला कोई नहीं है अभी यह क्रम चल ही रहा था तो दूसरी तरफ पूरे प्रदेश के साथ झांसी जिला और गुरसरांय नगर के उपभोक्ताओं के दो किलों वाट के कनेक्शनों को बढ़ाकर 3 किलोवाट का कर दिया गया है इसमें विद्युत विभाग की नियम विरुद्ध तानाशाही चल रही है और गरीब,बेजुबान,जनता जो विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर से लेकर अन्य काले कारनामों का विरोध करती है तो उसके विरुद्ध विद्युत विभाग गैर लोकतांत्रिक तरीके से झूठे मुकदमें दर्ज करने में सबसे आगे दिख रहा है और यह सब कुछ गुरसरांय नगर से लेकर पूरे बुंदेलखंड और उत्तर प्रदेश में विद्युत विभाग की तानाशाही देखने को मिल जावेगी लेकिन पता नहीं पड़ रहा है की विद्युत विभाग के ऊपर शासन से लेकर किसी का कोई नियंत्रण नहीं है इससे आम जनता त्रस्त है वही उत्तर प्रदेश सरकार की शाख पर बट्टा लग रहा है। उपभोक्ताओं ने शासन से इस संबंध में जल्द से जल्द कार्यवाही की पहल की है।
