गुरसरांय (झांसी)। 5 जुलाई रविवार को सुबह थाना टोडी़फतेहपुर क्षेत्र के ग्राम बड़वार निवासी कृपाराम कुशवाहा पुत्र हलकाई उम्र 55 वर्ष की बिजली के करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक के परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक डॉक्टर रवि अनुरागी द्वारा चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र गोविंदास ने बताया कि उनके पिता सुबह शौच के लिए घर से निकले थे। रास्ते में विद्युत खंभे पर बिजली की केबिल का तार लटक रहा था,जिसकी चपेट में आने से उन्हें करंट लग गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर टोड़ीफतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Please follow and like us:
