झाँसी- सेवा ही पूजा के आदर्श पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद स्वामी विवेकानंद जी की 124वीं पुण्य तिथि पर सामाजिक संस्था प्रयास सभी के लिए ने आज एस पी आई इंटर कॉलेज में संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा एवं निवर्तमान अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के नेतृत्व तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र के मुख्य आतिथ्य में स्वामी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनकी याद में तथा यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेन्द्र मोदी जी के आवाहन पर
एक पेड़ माँ के नाम पर पौधे रोपकर बृक्षारोपण किया।
स्वामी जी को याद करते हुए संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा ने कहा कि 1893 में शिकागो में दिए गए अपने ऐतिहासिक भाषण के माध्यम से स्वामी जी ने भारत की गौरवशाली आध्यात्मिक विरासत को विश्व मंच पर प्रतिष्ठित किया।
स्वामी विवेकानंद प्रायः कहा करते थे कि वे चालीस वर्ष की आयु तक जीवित नहीं रहेंगे—और वास्तव में, 39 वर्ष की अल्पायु में, 4 जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया। उनके प्रेरक वक्तब्य आज की युवा पीढ़ी के लिये प्रेरणा स्रोत है।
इस अवसर पर
अमित अग्रवाल (एसबीआई),विनोद अग्रवाल (यूको बैंक), राकेश मेहरोत्रा,अंबिका श्रीवास्तव ,पवन नैयर, अशोक अग्रवाल (पीएनबी),एचएन शर्मा, आरपी मोदी, बीपी नायक, सुभाष पुरवार, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नवीन श्रीवास्तव एवं आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ने किया।
