झांसी-आज दिनांक 30.06.2026 को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, झांसी डॉ0 श्री अरविन्द कुमार द्वारा थाना एरच का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, मालखाना, बैरक, भोजनालय, थाना परिसर एवं अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान थाना के अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, बीट बुक, लंबित विवेचनाएं, प्रार्थना पत्र, जनशिकायतों एवं अन्य अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही अपराध नियंत्रण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी, महिला सुरक्षा एवं जनसुनवाई की गुणवत्ता की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस कर्मियों के आवासीय एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के क्रम में शस्त्रागार का निरीक्षण कर पुलिस कर्मियों से शस्त्रों को खुलवाकर उनकी कार्यक्षमता एवं रख-रखाव का परीक्षण किया गया तथा शस्त्र संचालन संबंधी आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस कर्मियों को शस्त्रों के नियमित रख-रखाव एवं दक्ष उपयोग हेतु निर्देशित किया गया। तथा थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए जनसामान्य के साथ संवेदनशील एवं प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
