गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के मूलतः गुरसरांय के वाशिंदा हरिकांत अरजरिया के बेटे सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसरत अधिवक्ता निमिष अरजरिया ने विधि क्षेत्र में पूरे देश में उभरते हुए चेहरे के रूप में पहचान बनाने की कामयाबी हासिल की है। इसको लेकर गुरसरांय नगर व क्षेत्र सहित जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है। बताते चलें नई दिल्ली में स्थित लीला पैलेस में पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा गुजरात द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिसरत अधिवक्ता निमिष अरजरिया को वर्ष 2026 का उभरता हुआ सितारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया। यह अवॉर्ड वकालत में किए गए कार्य पर दिया गया जिसके लिए इंटरव्यू 13 जून 2026 को ऑनलाइन कराया गया था। यह अवॉर्ड समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के जज माननीय न्यायमूर्ति संजय करोल के कर कमलों द्वारा दिया गया, समारोह के विशिष्ट अतिथि दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति माननीय तेजस कारिया,गुजरात हाई कोर्ट के जज माननीय न्यायाधीश मौलिक जीतेन्द्र शेलट,माननीय न्यायमूर्ति दीप्तेंद्र नारायण रे जी, माननीय न्यायमूर्ति नेरानाहल्ली श्रीनिवासन संजय गौड़ा की गरिमापूर्ण उपस्थिति रहे निमिष अडजरिया के सम्मानित होने पर श्री राम सेवा समिति के अध्यक्ष एवं गायत्री परिवार के संयोजक अधिवक्ता सतीश चंद्र चौरसिया ने एवं समिति के सभी पदाधिकारियों ने ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि होनहार निमिष ने माता-पिता एवं गुरु सहित हमारे नगर एवं पूरे क्षेत्र का नाम मा० सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में रोशन किया हम सभी उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं एवं हम सभी उनकी माता व पिता हरिकांत अरजरिया को धन्यवाद देते हैं एवं नगर में आने पर समिति द्वारा सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम में पारुल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष डॉ.दीवांशु पटेल,न्याय चित्र एनसी लीगल लॉ फर्म की सीईओ सुश्री निवेदिता चौहान एवं पारुल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शुभांक खरे की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसी क्रम में पत्रकारों की एक बैठक कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कहां गया की गुरसरांय नगर ही नहीं पूरे जिले का नाम निमिष अरजरिया ने देश में रोशन किया है और यह सब कुछ नगर व क्षेत्र के युवाओं को प्रेरणा आगे बढ़ने के लिए एक रास्ता दिखाता है। इस दौरान सुखदेव ब्यास,फूल सिंह परिहार, जयप्रकाश बरसैंया, सुनील कुमार जैन डीकू,अखिलेश तिवारी सुट्टा,राजीव अरजरिया, आशुतोष गोस्वामी,संदीप श्रीवास्तव,सोम मिश्रा,कौशल किशोर,संजू परिहार,सार्थक नायक,शौकीन खान,हरिश्चंद्र नायक,आयुष त्रिपाठी,कुलदीप सिंह मोनू,मोती पाल सहित
बड़ी संख्या में मीडिया के लोग मौजूद थे।
यह हमारे लिए गौरवशाली पल- हरगोविंद कुशवाहा
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान के अध्यक्ष राज्यमंत्री एडवोकेट हरगोविंद कुशवाहा ने दूरभाष पर बताया की हमारे क्षेत्र के बेटे ने देश में विधि क्षेत्र में जो मुकाम हासिल किया है वह सब हमारे लिए और झांसी जनपद वासियों के लिए गौरवशाली पल है क्योंकि निमिष अरजरिया को वर्ष 2026 का उभरता हुआ सितारा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
