झांसी- आज दिनांक 26 जून 2026 को मुहर्रम पर्व के अवसर पर जनपद झांसी में मुस्लिम समाज द्वारा विगत रात्रि से ही परंपरागत रूप से ताजिया जुलूस निकाले जा रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से ताजिए निर्धारित मार्गों से होकर लक्ष्मी तालाब स्थित अस्थायी कर्बला पहुंच रहे हैं, जहां धार्मिक परंपराओं के अनुसार ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किए जाने की प्रक्रिया जारी है।
इसके अतिरिक्त जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी मुहर्रम से संबंधित धार्मिक कार्यक्रम एवं ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा रहे हैं। पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण लगातार भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। जुलूस मार्गों, कर्बला स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
जनपदवासियों द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए प्रशासन का सहयोग किया जा रहा है तथा वर्तमान में स्थिति शांतिपूर्ण एवं सामान्य बनी हुई है।
