गुरसरांय (झांसी)। सरसैड़ा से बीज लेने गुरसरांय आ रहे युवक की पेड़ गिरने से हुई मौत। पूरा मामला गुरसरांय थाना अंतर्गत ग्राम सरसैड़ा निवासी प्रवीण पाठक पुत्र राजेंद्र कुमार पाठक उम्र 32 वर्ष अपने गांव सरसैड़ा से 26 जून शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे लगभग जब गुरसरांय बाइक से बीज लेने के लिए आ रहा था इसी दौरान ग्राम अड़जरा में एक सड़क किनारे लगे लिप्टिस का पेड़ अचानक उसके ऊपर गिर गया जिसको ग्रामीणों की सूचना पर सरकारी एंबुलेंस 108 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लाई जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे की खबर सुनकर उसके गांव सरसैड़ा से लेकर आसपास के लोग स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में इकट्ठे हो गए। उधर गुरसरांय पुलिस ने युवक के शव को पंचनामा भरकर विधिक कार्रवाई हेतु पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुर्घटना से मृतक युवक प्रवीण पाठक के परिवार के ऊपर दुख का पहाड़ गिर गया है क्योंकि मृतक अपने पिता के अकेला पुत्र था जो खेती किसानी में हाथ बटाता था और मृतक युवक की शादी लगभग 13 माह पूर्व हुई थी जिसका एक बच्चा 15 दिन का अभी हुआ है जिससे पूरे परिवार गांव से लेकर जहां-जहां यह खबर पहुंची सबके सब दुख से इस घटना से गमगीन थे क्योंकि 15 दिन के मासूम बच्चे के ऊपर से जहां पिता का साया उठ गया है वही एक पिता ने अपने इकलौते बेटे को भी खो दिया है हर जगह इस दर्द भरी घटना से गमगीन माहौल पूरे क्षेत्र में बना हुआ था।
प्रशासन से तुरंत आपदा राहत देने की पहल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसानों से लेकर क्षेत्र के लोग मौजूद थे और इस दर्दनाक घटना से पीड़ित परिवार जो किसानी और मजदूरी करके किसी प्रकार गुजारा करता था अब इस परिवार को चलाने वाले युवक प्रवीण पाठक की हुई मृत्यु से इस पूरे परिवार का गुजारा कैसे हो उसका पूरा पहिया रुक गया है। इसको लेकर लोगों ने जिला प्रशासन शासन जनप्रतिनिधियों से तुरंत जल्द से जल्द आपदा राहत राशि इस परिवार को दिलाने की मांग की है।
