झाँसी-मा० मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री योगी आदित्यनाथ जी के झाँसी आगमन के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को परिवार सहित उनसे भेंट करने का अविस्मरणीय अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद झांसी की कानून व्यवस्था एवं सुशासन के संबंध में प्रेरणादायक मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।*
*मा० मुख्यमंत्री जी के जनपद झाँसी आगमन के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों के सफल, सुव्यवस्थित एवं सकुशल संचालन में सभी मीडिया संस्थानों, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं, प्रतिनिधियों तथा समाचार चैनलों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग, समन्वय एवं सकारात्मक सहभागिता हेतु झाँसी पुलिस हृदय से आप सभी का आभार व्यक्त करती है। आप सभी के सहयोग से कार्यक्रमों की सूचनाएँ जनसामान्य तक प्रभावी रूप से पहुँचीं तथा समस्त कार्यक्रमों को सफल बनाने में आप सभी के इस अमूल्य सहयोग हेतु हार्दिक धन्यवाद।
