गुरसरांय (झांसी)। मंडलायुक्त झांसी मंडल झांसी कृष्णकुमार ने खेर इंटर कॉलेज गुरसरांय का निरीक्षण किया।उन्होंने अपने निरीक्षण में सभागार,आयुष उद्यान,सर्वोदय पुस्तकालय देखने के बाद साफ सफाई एवं सी सी टी वी कैमरों की व्यवस्था को देखा।उन्होंने कहा कि इस विद्यालय ने कई आई ए एस एवं बड़े बड़े पदों को सुशोभित करने वाले छात्रों को तैयार किया है।यह विद्यालय सम्माननीय है।उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए विद्यालय की व्यवस्था की सराहना की। जब उनसे विद्यालय के प्राचार्य ने विद्यालय में बनी बगिया देखने को कहा तो उन्होंने कहां की वह जल्द फिर विद्यालय में आकर विद्यालय का और अधिक विस्तार कर छात्रों को शासन के मंशा अनुरूप शासन स्तर से चलाई जा रही आईटीआई व नि:शुल्क कोचिंग सेंटरों से अधिक से अधिक लाभ मिल सके के लिए प्रयास करेंगे।मंडलायुक्त का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य धनप्रकाश तिवारी ने पुष्प गुच्छ देकर किया।इसके बाद उन्होंने विद्यालय में वी एल ओ के बूथ संख्या 317,318,319,320,321,327 एवं 328 का निरीक्षण कर मतदाता बढ़ाये जाने की व्यवस्था को देखकर आवश्यक निर्देश दिए।इस मौके पर उपजिलाधिकारी गरौठा सुनील कुमार,पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।
