गुरसरांय (झांसी)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘विधायक खेल स्पर्धा का शनिवार को भव्य शुभारंभ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल रहे, जबकि अध्यक्षता जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने की। अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर,मार्च पास्ट की सलामी लेकर एवं गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया।प्रतियोगिता में सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में बालक व बालिका के 1660 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक जवाहर लाल राजपूत ने कहा कि आज खेलों में भी रोजगार के अपार अवसर हैं। अब पुरानी कहावत बदल चुकी है “पढ़ोगे-लिखोगे बनोगे नवाब, खेलोगे-कूदोगे बनोगे लाजवाब।” उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए गरौठा विधानसभा क्षेत्र में खेल संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 2017 के पूर्व जहां विभिन्न भर्तीयो में व्यापक भ्रष्टाचार व्याप्त था वहीं आज भाजपा सरकार के द्वारा निष्पक्ष तथा पारदर्शी भर्तीकरके हुनरमंद युवाओं का चयन किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है, इसलिए खेल शारीरिक और मानसिक मजबूती के लिए आवश्यक हैं। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिवराम सिंह ने विभाग की ओर से खिलाड़ियों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। पहले दिन के रोमांचक परिणाम कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, दौड़, कूद, गोला फेंक और भाला फेंक की स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पहले दिन विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा शील्ड, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे…
सीनियर बालक कबड्डी: गरौठा की टीम विजेता रही। (अखंडानंद कॉलेज गरौठा के खिलाड़ियों का दबदबा रहा)। सीनियर बालिका कबड्डी: गरौठा की टीम विजेता रही।जूनियर बालिका कबड्डी: खैर इंटर कॉलेज,गुरसरांय की टीम विजेता रही। सब-जूनियर बालिका कबड्डी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुरसरांय की टीम विजेता रही।100 मीटर दौड़ (बालिका): पूजा (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुरसरांय) ने प्रथम, जान्वी ने द्वितीय और दुर्गा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब-जूनियर बालिका वर्ग (अन्य स्पर्धा): वंदना प्रथम, आरती द्वितीय और रोशनी तृतीय स्थान पर रहीं। त्याग मुर्ति आत्माराम खैर इंटर कॉलेज गुरसरांय,श्री गोस्वामी तुलसीदास विद्यापीठ, लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सेंट मैरी इंटर कॉलेज सहित क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।निर्णायक की भूमिका में अनीस अहमद ,संजीव त्रिपाठी, हृदयेश ककवारा, रविंद्र सिंह कोका, सौरभ पटेल, प्रेमप्रकाश, आशीष दुबेदी, रोहित सोनकर, रविंद्र नाथ, रानू रतमेले, अभिलाष (एनआईएस कोच), अजय यादव, कल्याण सिंह, करन सिंह, धर्मेंद्र श्रीवास, रिंकू परिहार, अजय राजपूत और दीपचंद रहे।क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी प्रशांत सिंह जादौन, विशाल कुशवाहा, सर्वेश कुमार व सुरेश पटेल ने अतिथियों का बैज, कैप, बुके और स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया।एआरपी आदर्श द्विवेदी (चंदन) ने आवाहन किया कि – मोबाइल को छोड़ो, मैदान से नाता जोड़ो/ प्रतिभागियों से कहा कि पूरी ऊर्जा, उत्साह और ईमानदारी के साथ प्रतियोगिता में भाग लें। जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई और जो खिलाड़ी आज जीत नहीं पाए, वे निराश न हों, क्योंकि आज की मेहनत ही कल की सफलता बनेगी। जीतने वाले प्रतिभागी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।कार्यक्रम का संचालन अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष हृदेयश ककवारा ने किया तथा अंत में युवा कल्याण अधिकारी सुरेश कुमार पटेल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि ललित पटेल, केशवेन्द प्रताप सिंह चौहान, रामकिशोर,कपिल गुप्ता, विजय सिंह अस्ता, शिशुपाल सिंह,चंदन द्विवेदी मोहित, रानू, ऋषभ सिंह अस्ता, जितेंद्र कुशवाहा, रामजी सोनी, पुष्पेंद्र पाराशर, विवेक राजपूत,श्याम जादूगर, सोमपाल सिंह, उपेंद्र कुमार, अंजली कुशवाहा सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
