गुरसरांय (झांसी)। आज सहायक निदेशक सूचना, जिला सूचना कार्यालय,झांसी श्री सुरजीत सिंह की माताजी श्रीमती अंगूरी देवी जी का 77 वर्ष की आयु में आज सुबह झांसी मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया, उनका अंतिम संस्कार पैतृक ग्राम नगला पौपा तहसील सासनी, जिला हाथरस, उ0प्र0 में किया जाएगा। उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही गुरसरांय में पत्रकारों की एक शोक सभा कुंवर रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें दिबंगत आत्मा की शांति हेतु व शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति हेतु 2 मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई प्रार्थना की गई। इस मौके पर सुनील सिंह चौहान,जयप्रकाश बरसैया, सुखदेव ब्यास,सुनील जैन डीकू,पंडित सरजू शरण पाठक,फूल सिंह परिहार,सोम मिश्रा,संदीप श्रीवास्तव,कौशल किशोर, आयुष त्रिपाठी,हरिश्चंद्र नायक,सार्थक नायक,रविंद्र रैकवार,संजू परिहार सहित बड़ी संख्या में नगर व क्षेत्र के पत्रकार शोक सभा में मौजूद रहे।
