झाँसी – सिमरधा कृषि विद्युत फीडर पर हफ्तों से चल रही बेपटरी विद्युत व्यवस्था से नाराज निजी ट्यूबल किसानों ने ऋषि विश्वामित्र फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के बैनर तले सिमरधा नरसिंह मंदिर प्रांगण में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया ज्ञात हो कि विद्युत आपूर्ति समस्या को लेकर किसानों ने क्षेत्रीय विधायक,विद्युत विभाग के अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी गरौठा को शिकायत के माध्यम से अवगत कराया था लेकिन समस्या का कोई समाधान न होने से आक्रोशित किसानों ने अनशन का मार्ग अपनाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।किसानों ने आरोप लगाया कि विगत पांच वर्षों से हर वर्ष खेतों के पलेवा के समय बिजली की सप्लाई किसानों के साथ आंख मिचौनी का खेल शुरू कर देती है।दस घंटे के रोस्टर में बमुश्किल पांच घंटे बिजली मिल पाती है वो भी कई मिनटों के भागों में,इसके साथ है लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। सिमरधा कृषि फीडर पर अधिक गांव जुड़े रहने से विद्युत भर बढ़ जाता है किसानों ने कुछ गांवों को अलग कर नया फीडर बनाने का सुझाव 3 महीने पहले विद्युत विभाग को दिया था जिस पर न तो की सुनवाई हुई न कोई कार्य किया गया।किसानों का ये भी कहना है कि फीडर की हालत बेहद जर्जर है खंभों की दूरी के कारण बिजली के तार स्पष्ट झुकते नजर आते हैं कहीं पेड़ो से शॉर्ट शर्किट होना कहीं डिस्पंचर हो जाना कभी तार टूट जाना ये समस्या दिन में कई बार आती है इन समस्याओं के चलते घंटों तक लाइन शट डाउन में रहती है विद्युत सप्लाई इसी तरह जारी रही तो खेतों का पलेवा दिसंबर तक हो पाएगा इसके बाद किसान खेतों की बुवाई कर पाएंगे जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ता है। किसानों ने शांतिपूर्ण क्रमिक अनशन में समाधान न होने तक इसे चलाने की बात कही पहले दिन अनशन पर झुंडनलाल वर्मा,निर्भय राजपूत,मुन्नालाल नामदेव,शंकर राजपूत,प्रहलाद राजपूत,सूर्यप्रताप,मदन राजपूत,सुरेंद्र राजपूत,भानुप्रताप राजपूत सहित तमाम किसान शामिल रहे।।
