गुरसरांय (झांसी)। इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में गुरसरांय में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने गुरसरांय एवं बामौर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।बैठक के दौरान रमा आरपी निरंजन ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की भाजपा नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से स्नातक निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में समर्थन जुटाने तथा उन्हें अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। वहीं झांसी जिला ग्रामीण के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी हरेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा प्रदेश के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के पक्ष में मतदान करें।इस मौके पर गरौठा विधानसभा एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भड़ोकर,अवधेश प्रताप सिंह परिहार फौजी,चेयरमैन गरौठा डॉक्टर अरुण मिश्रा,चंद्रभान सिंह परमार प्रधान गुढा़, रमाकांत पटेल प्रधान मडो़री, भगवती शरण कौशिक प्रधान नुनार,अनुज द्विवेदी प्रधान नागर,वरुण कान्त त्रिपाठी प्रधान प्रतिनिधि वीरपुरा,रणकेन्द्र सिंह प्रधान विजौरा,भूपेंद्र पटेल प्रधान पण्डवाहा,कल्लू पटेल अहरौरा,संजय गुप्ता प्रधान बामौर,हल्के सिंह प्रधान रिंया, मनोज यादव,संजीव नायक, प्रताप पटेल प्रधान जौरी, राजेश यादव प्रधान लखावती, प्रमेंद्र सिंह चौहान,राजेश पटेल प्रधान सरसैडा़,पुष्पेंद्र पटेल प्रधान गढवई,धर्मेंद्र पटेल,नीरज शर्मा शीला,बद्री पटेल प्रधान बड़वार,बल्लू धवारी, सतवीर पटेल,भजन लाल,कथूले आर्य,विजय यादव,रामकुमार,राजू पाठक प्रधान आमली,राजकुमार पटेल पुछी,रामेश्वर कुशवाहा,प्रेमदास,संजय कुमार,चिराग सहित क्षेत्र के ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
