गुरसराय(झांसी)। नगर के पटकाना मुहल्ला मे विराजमान मां काली जी की ऐतिहासिक एवं भव्य विसर्जन विदाई यात्रा बुधवार को नम आँखों से की गयी।विसर्जन विदाई यात्रा में घोड़े,बग्गी पर सवार नौ देवी स्वरूप,राम दरबार,शिवजी,हनुमान जी इत्यादि के स्वरूप आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। विसर्जन विदाई यात्रा गाजे-बाजे,डीजे की धुनों पर नांचते-गाते यात्रा पटकाना से शुरू होकर मातवाना,पाएगा,तालाब माता मन्दिर से पुनःपाएगा,चौपरा कुआं,गांधीनगर,टीचर्स कॉलोनी होते हुए भस्नेह स्थित बड़वार बांध पहुँची।पूजन उपरांत माँ काली जी की भव्य दिव्य आरती की गयी।तदोपरांत मां काली जी को नम आँखो से भव्य विदाई दी गयी।विसर्जन के दौरान मां काली जी की विदाई यात्रा में हजारों की संख्या में पूरे इलाके के बच्चे,बूढे़,महिलाओं और जवानों ने मां काली जी को नम आँखों से विदाई दी।भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से डिप्टी कलेक्टर गरौठा सुनील कुमार,डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय ,थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी,सदर कस्बा इंचार्ज योगेंद्र शर्मा,वरिष्ठ उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह भदोरिया मय फोर्स के पूरी मुस्तैदी के साथ पूरी विसर्जन विदाई यात्रा में मोर्चा संभाले रहे।इस अवसर पर समिति के प्रमुख पदाधिकारी पंकज आर्या,गगन यादव,सार्थक नायक,अनुज झां,मनोज अग्रवाल,अमन माते,गोपी पांचाल,देवेंद्र घोष,सनी नायक,राकेश कुमार,सोनू नामदेव,राजकुमार सोनी,नितेश सोनी,संजय यादव,सजल अग्रवाल,रवि नामदेव,सागर मिश्रा,युवराज सिंह,मुकुल नामदेव,रवि अग्रवाल,मोहित सोनी,मनु अग्रवाल,पुस्पेंद्र नामदेव,मोहित भगत जी,गोलू पालीवाल,राज सेंन,अचेन्त जैन,उदित झां,प्रिंस नामदेव,हर्ष व्यास सहित हजारों श्रद्धालुगण और बड़ी संख्या में माँ काली के भक्त उपस्थित रहे।
