झाँसी –तहसील गरौठा के ग्राम बंगरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस गुरुवार को कथा व्यास दीपशिखा जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और पूरा कथा पंडाल भक्ति के रंग में रंग गया।
कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से जुड़ी लीलाओं का वर्णन करते हुए उनके आदर्शों और जीवन संदेशों पर प्रकाश डाला। इस दौरान ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं ने कथा का रसपूर्ण आनंद लिया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
ग्राम बंगरा में आयोजित इस धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।
Please follow and like us:
