गुरसरांय (झांसी)। गुरसरांय पुलिस नवदुर्गा महोत्सव पर उमड़ी बाजार से लेकर मंदिरों जगह-जगह पंडालों में महिला,पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए 15 अक्टूबर गुरुवार को देर शाम से रात तक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अखिलेश द्विवेदी,सब इंस्पेक्टर महेंद्र भदौरिया,सब इंस्पेक्टर सूर्यकांत त्रिपाठी सहित भारी पुरुष, महिला पुलिस के साथ गश्त कर पूरी मुस्तैदी से गश्त कर ड्यूटी करते नजर आए।इस दौरान पुलिस की निगाहें असमाजिक तत्वों से लेकर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकने पर रही जिसके चलते नगर में भारी भीड़ के बाद भी पूरी तरह शांति व्यवस्था और नवदुर्गा महोत्सव पर धूमधाम के साथ मनाया जा रहा देखा गया।
Please follow and like us:
