झांसी दि०- 15 अक्टूबर 2006
जनपद झांसी में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव, चिरगांव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का औचक निरीक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ शिशिर पुरी द्वारा किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय डॉ डेजी भाटिया चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सीएचसी पर 180 मरीजों को चिकित्सा उपचार की सेवाएं प्रदान की गयी हैं, जिस में से 6 मरीजों का एक्स-रे किया गया था। फार्मासिस्ट द्वारा बताया गया कि ईडीएल 249 के सापेक्ष 206 दवाइयां उपलब्ध है| चिकित्सालय में इस माह अभी तक कुल 12 प्रसव कराए जा चुके हैं। उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में नियमित कर्मचारी श्री राजेंद्र कुमार वार्ड बॉय दिनांक 10 अक्टूबर 2026 से, श्री देवेश सिंह यादव एआरओ दिनांक 14 अक्टूबर 2026 से, फार्मासिस्ट श्रीमती अर्चना सचान तथा डेंटल हाइजीनिस्ट सुजाता नायर अनुपस्थित पाई गईं, जबकि समस्त एनएचएमकर्मी अनुपस्थित थे।
इसके पश्चात मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिरगांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी अधीक्षक डॉ राजेश सिंह, डॉ रामानंद सहित नियमित स्टाफ उपस्थित मिला। औषधि वितरण कक्ष में उपस्थित फार्मासिस्ट को डेली कंजम्पशन रजिस्टर अद्यतन करने के निर्देश दिए गये|सीएचसी पर एएनएम श्रीमती नाजमीन बानो द्वारा टीकाकरण किया जा रहा था। सीएचसी पर आज 359 मरीजों को चिकित्सा उपचार की सेवाएं दी गई थीं और 16 मरीजों की एक्स-रे जांच की गई थी। चिकित्सालय में भर्ती प्रसूता महिलाओं श्रीमती मालती एवं श्रीमती प्रियंका निवासी चिरगांव से सीएमओ ने बातचीत की। उन्होंने चिकित्सालय में निःशुल्क उपचार, निःशुल्क भोजन आदि व्यवस्थाओं पर संतोष जताया। चिकित्सालय में समस्त एनएचएम अनुपस्थित पाए गये| मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए|
सीएमओ ने ब्लॉक बडागांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पारीछा गांव एवं दिगारा का निरीक्षण किया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर पारीछा गांव में एएनएम श्रीमती रीमा यादव उपस्थित मिली, जबकि सीएचओ श्री सोमवीर सिंह अनुपस्थित थे। आयुष्मान आरोग्य मंदिर दिगारा में ताला बंद पाया गया, यहाँ भी सीएचओ श्री देवेन्द्र अनुपस्थित मिले|
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा एनएचएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार के दृष्टिगत चिकित्सा इकाइयों पर आपातकालीन सेवाओं एवं प्रसव सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित किये जाने एवं अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गये| निरीक्षण के समय डॉ अंशुमान तिवारी उप जिला क्षय रोग अधिकारी उपस्थित रहे।
