गुरसरांय(झांसी)। समीपस्थ ग्राम छिरौरा खुर्द थाना गुरसरांय,तहसील गरौठा की रहने वाली चंदा देवी पत्नी रामपाल ने मुख्यमंत्री पोर्टल और थाना गुरसरांय में प्रार्थना पत्र देकर व जिले के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को फोन पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की उसकी जमीन मौज सुट्टा में भूमि संख्या 635 पर कुछ दबंग जबरन गुंडागर्दी के बल पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे और प्रार्थीया को जान से मारने की फिराक में है पीड़िता ने इस संबंध में उप जिलाधिकारी गरौठा और थाना प्रभारी गुरसरांय को भी प्रार्थना पत्र दिया है लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर परेशान पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत संख्या 40016626042429 पर शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी झांसी और पुलिस कप्तान झांसी को भी फरियाद कर न्याय की गुहार लगाई है।
Please follow and like us:
