गुरसरांय (झांसी)। छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास सेवा समिति,पटेल समाज एवं बुंदेलखंड कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति झांसी के तत्वाधान में नगर पालिका रोड,पुराने बस स्टैंड के पास छत्रपति शिवाजी महाराज छात्रावास के भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रमा आरपी निरंजन ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। मंच पर छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आरपी निरंजन ने कहा कि यह छात्रावास तीन जिलों झांसी,जालौन और ललितपुर के गरीब और ग्रामीण बच्चों के लिए शिक्षा का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा हम तो समाज को फल देना चाहते हैं, समाज को शिक्षित बनाना चाहते हैं। समाज जिंदा है तो शिक्षा से जिंदा है।उन्होंने कहा कि तीन जिलों में पटेल समाज की आबादी 4 लाख 31 हजार है, जिसमें 2 लाख 24 हजार मतदाता हैं, लेकिन समाज के नाम पर सिर्फ 19 लोग अपनी दलाली चलाते हैं। समाज के नाम पर निजी स्वार्थ और पैरवी बंद होनी चाहिए।उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि जब एक परिवार में महिलाओं के साथ मारपीट की घटना हुई थी,उस समय समाज के बड़े नेता अपनी नेतागिरी में लगे थे। जब हमारी सरकार और हमारी नेता वहां पहुंचीं,तब जाकर सभी भी एफआईआर दर्ज हुई और उसी दिन पूरे थाने का ट्रांसफर कराया गया। उस समय कुछ लोग बड़े होटलों में बैठकर विधायक और एमएलसी बनने के सपने देख रहे थे।अंत में उन्होंने जानकारी दी कि सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए नगर पालिका परिषद गुरसरांय से अनुमति मिल गई है,जल्द ही नगर में प्रतिमा स्थापित की जाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कालका पटेल मुखिया रहे। इस मौके पुष्पेंद्र पटेल भडो़कर एमएलसी प्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख चिरगांव राजकांतेश वर्मा,राजेंद्र पटेल अध्यक्ष,तेज सिंह निरंजन सचिव कोषाध्यक्ष,हर प्रसाद पटेल उपाध्यक्ष,चरण सिंह पटेल सदस्य,शिव प्रताप पटेल सचिव सदस्य,महिपत सिंह निरंजन,मुकेश सचान,जगत पटेल पिपरा,द्रगपाल पटेल, सुदेश पटेल,जानकी मुखिया, संजीव निरंजन जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि,रानू पटेल, धर्मेश पटेल,उत्तम ठेकेदार, जाहर सिंह पूर्व प्रधान वीरपुरा, संजय पटेल पूर्व प्रधान सुट्टा,रमाकांत पटेल प्रधान मड़ोरी,रामदीन पटेल, डॉ विजय निरंजन,राजेश पटेल प्रधान सरसैड़ा,पुष्पेंद्र पटेल प्रधान गढ़वई,राम मोहन पटेल,बद्री पटेल प्रधान वड़वार,भूपेंद्र पटेल,दीपेंद्र पटेल हाटी,शंभू पटेल,कुलदीप पटेल प्रधान सिंगार,विनय पटेल ,पंडित अशोक कुमार शास्त्री,भूपेंद्र पटेल प्रधान अहरौरा,राजू पटेल,बबलू पटेल प्रधान धवारी,सुबोध पटेल,नरेंद्र पटेल मड़ोरी,शैलेंद्र मड़ोरी, पुरुषोत्तम पटेल,उदय पटेल एडवोकेट,संतोष पटेल,राकेश पटेल पार्षद,बृज बिहारी पटेल,अयोध्या प्रसाद फौजी,राजकुमार,उमाकांत आदि लोग उपस्थित रहे।वही कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजेश पटेल ने किया अंत में आभार समिति प्रबंधक गोटी राम निरंजन ने किया।
