गुरसरांय (झांसी)। थाना गुरसरांय क्षेत्र के ग्राम अस्ता में खेत पर काम कर रही 34 वर्षीय महिला की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान मिथलेशी पत्नी हरिओम अहिरवार के रूप में हुई है।बताया गया कि मिथलेशी खेत पर काम कर रही थी,तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराते रहे। हालत बिगड़ने पर गुरुवार सुबह परिजन महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय लेकर पहुंचे।अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. विपिन बहादुर एवं स्वास्थ्य कर्मी नमन ने महिला की जांच की,जिसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर गुरसरांय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Please follow and like us:
