गुरसरांय(झांसी)। गुरुवार को नगर के एक विवाह घर में आयोजित पत्रकार वार्ता में आजाद समाज पार्टी के गरौठा-समथर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पीताम्बर पटेल ने क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल। उन्होंने कहा कि गरौठा-समथर क्षेत्र पिछड़ेपन की स्थिति से जूझ रहा है और नेताओं ने विकास के नाम पर जनता को ठगने का काम किया है।पीताम्बर पटेल ने कहा कि इस बार आजाद समाज पार्टी जनता के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आई है। जो किसानों से लेकर व्यापारियों के हितों की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। भाजपा ने सदैव पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर काम किया है जबकि मध्यम वर्गीय व्यापारी आज भी परेशान हैं। वहीं किसानों को भारी बारिश में हुये नुकसान को लेकर आज तक सर्वे ही पूरा नहीं हो सका आखिरकार कब तक उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। पार्टी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएगी और लोगों की आवाज को मजबूती के साथ सामने रखेगी।उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को मोठ, समथर, पूंछ,एरच और गरौठा क्षेत्र में रोड शो आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता और प्रत्याशी लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। रोड शो का समापन गुरसरांय में किया जाएगा।वार्ता के दौरान मंडल अध्यक्ष मौनी शाक्य, जिलाध्यक्ष डा. रणजीत सिंह गौतम,नरेंद्र चौधरी,शेखर अहिरवार,अमित सिंह,रोहित भैया,राहुल अहिरवार,रामराजा,ताज अली,रोहित चौधरी,अखंड यादव,आनंद आर्या,पुष्पेन्द्र यादव,रिषि राजा,यशपाल सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।
