झांसी। पूज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत एवं झूलेलाल सिंधी सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में झांसी नगर के 33, रानी महल स्थित पूज्य सिंधी पंचायत भवन में भगवान श्री झूलेलाल जी का 28वां चालीहा व्रत अखंड ज्योति महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को संघर्ष सेवा समिति के संस्थापक डॉ. संदीप सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम में भगवान झूलेलाल की आरती, भजन-संध्या और धार्मिक आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि भगवान श्री झूलेलाल जी का संदेश समाज में प्रेम, भाईचारे, सेवा और एकता की भावना को मजबूत करने का है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए सभी को मिलकर आगे आना चाहिए।
उन्होंने आयोजन समिति को धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झांसी की पहचान हमेशा आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए रही है। ऐसे आयोजन इसी भावना को और मजबूत करते हैं।
आयोजकों के अनुसार महोत्सव के दौरान प्रतिदिन भगवान श्री झूलेलाल जी की आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 1 सितंबर को चालीहा साहिब पाठ का भोग साहिब के बाद आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद श्रद्धालु पवित्र बेतवा नदी, ओरछा धाम में चालीहा साहिब की ज्योति विसर्जन के लिए प्रस्थान करेंगे।
