झाँसी- रेंज पुलिस के सभी अधि0/कर्मचारीगण को उनके उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने पर पदक प्राप्त करने पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य हेतु प्रोत्साहित किया गया
80वें स्वतंत्रता दिवस, 15 अगस्त 2026 के शुभ अवसर पर रेंज के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को उनकी वीरता और अदम्य साहस, उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा पुलिस पदक, श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा सेवा अभिलेख एवं शौर्य के आधार पर उत्साहवर्धन हेतु उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह एवं पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह (प्लेटिनम एवं सिल्वर) प्रदान किये गये हैं ।
श्री आकाश कुलहरि, पुलिस महानिरीक्षक, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी द्वारा अधीनस्थ पदक/प्रशंसा चिन्ह/प्रशस्ति पत्र पाने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी गयी एवं भविष्य में भी इसी प्रकार सराहनीय एवं प्रसंशनीय कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया गया।
उल्लेखनीय व सराहनीय सेवाओं व उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधि0/कर्मचारीगण की सूची, झाँसी परिक्षेत्र, झाँसी-
➡️निरीक्षक श्री संतोष कुमार अवस्थी, जनपद झाँसी (सेवाभिलेख के आधार पर)
➡️ निरीक्षक श्री राजीव बैस, जनपद ललितपुर (उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह)
➡️ उप निरीक्षक श्री राम मिलन सिंह, जनपद झाँसी(सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
➡️ उप निरीक्षक श्री रवि शंकर सिंह, जनपद झाँसी(सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह)
IGRS/ जनसुनवाई में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारीगण को पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, झांसी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
