झाँसी- आज दिनांक 15.08.2026 को जनपद झाँसी में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पं. दीनदयाल सभागार में मुख्य अतिथि श्री जे.पी.एस. राठौर जी, मा0 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), सहकारिता विभाग, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं भव्य रूप से मनाया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी झाँसी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा उपस्थित मा0 मंत्री जी, मा0 जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं संभ्रांत नागरिकों के समक्ष ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जनपद में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर जनपदवासियों द्वारा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता किए जाने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी द्वारा सभी जनपदवासियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
