गुरसरांय(झांसी)। यह गलिया यह चौबारा यहाँ आना न दुबारा गुरसरांय नगर के पूरे 25 वार्डों की सड़को की हालत नमामि गंगे योजना से पाइप बिछाने के लिए खोदी गयी सड़कों का मरम्मत न कराये जाने से पूरे गुरसरांय नगर की सूरत बिगड़ गयी है और नगर विकास मंत्री से लेकर सभी जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी होते हुए भी यह सड़के मरम्मत व निर्माण न कराये जाने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिसमें सबसे अधिक बूढ़े, बच्चे और दुपहिया वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं दूसरी तरफ नगर में बाहर से आने वाले रिश्तेदारों से लेकर सगे संबंधियों या सामान्य आवागमन करने वाले लोग तो अब गुरसरांय की सड़क दुर्दशा को देखकर कहने लगे हैं यह गलिया यह चौबारा यहाँ आना न दुबारा। नगर के लोगों ने नगर विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश शासन से गुरसरांय नगर की सड़कों के लिए विशेष पैकेज आवंटित कर जल्द से जल्द 25 वार्डों की सड़के बनवाने की पहल की है। बताते चले गुरसरांय नगर पालिका में अधिकांशत भाजपा के ही चैयरमेन चुने गए है और वही प्रदेश में एक दशक से भाजपा की सरकार है और गुरसरांय गरौठा विधानसभा क्षेत्र से भी लगातार भाजपा से विधायक चुने गए हैं लेकिन इस नगर की हालत सुधारने की दिशा में किसी ने कोई काम नही किया है। यहाँ तक की वर्तमान में जालौन-गरौठा क्षेत्र से पूर्व सांसद भानु प्रताप वर्मा अपने संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव हारे हो लेकिन गुरसरांय-गरौठा विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से उन्हें लोकसभा चुनाव में मत मिले हैं। अब ऐसी स्थिति में आखिर सरकार से लेकर जनप्रतिनिधि यहाँ चाहे धनाई तालाब से लेकर अन्य तालाबों में अतिक्रमण के चलते जल स्रोतों को स्थाई तोर से खोती जा रही हैं वही न्यायालय से लेकर शासन के स्पष्ट आदेश व निर्देशों का यहाँ पर राजस्व विभाग ने कोई काम नही किया है। जिसके चलते धनाई तालाब गुरसरांय के लिए 55 लाख रुपये आवंटित होने के बाद और मौके पर विधायक द्वारा निरीक्षण करने के बाद भी यहाँ पर इस तालाब की सफ़ाई से लेकर सुंदरीकरण आदि काम न होकर इसकों गंदगी से पाट कर संक्रामक बीमारियां फैलाने का केंद्र बिंदु बनाया जा रहा है हालत गुरसरांय नगर की सड़को के बाद यहाँ बस प्रतीक्षालय भी टाउन क्षेत्र में निर्माण नहीं कराए गए हैं जिसके चलते राम भरोसे गुरसरांय की जनता से लेकर क्षेत्र के राहगीर बस कहां से मिलेगी इसके लिए इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। सबसे देखने काबिल बात यह है कि गुरसरांय की जनता ने भाजपा सरकार बनवाने में हमेशा दिल खोलकर मतदान किया है जो ऑन रिकॉर्ड है अब जनप्रतिनिधि से लेकर सरकार देखें की गुरसरांय की हालत पूरे जिले में बहुत खराब है इसके लिए विशेष पैकेज को सरकार को आवंटित करना चाहिए लेकिन इस दिशा में लगभग एक दशक से कोई काम नही हुआ है और नगर पालिका की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नही है कि वह इतने बड़े क्षेत्र में सड़के बनवा सके क्योंकि जो सड़के खराब हुई है उसका धन निर्माण व मरम्मत हेतु नगर पालिका को हर-घर-नल-हर-घर योजना के तहत जल निगम को सौपना चाहिए था अथवा हर-घर-नल-हर-घर योजना वाले को खोदी गयी सड़को का निर्माण कराना चाहिए था। लेकिन हालत पूरे गुरसरांय नगर के है हलुआ मिले न माडे दोई तीन से गए पाडे। मतलब साफ है कि पूरे टाउन क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी नही हो सकी तो दूसरी ओर पहले से बनी बेहतरीन सड़को को उजाड़ कर बर्बाद कर दिया गया है। इसको लेकर नगर व क्षेत्र की जनता ने जिला प्रशासन से लेकर उत्तर प्रदेश शासन से जल्द कार्यवाही की पहल की है।
