संवाददाता – नीलेश एन.के.डी.
रविवार शाम मोंठ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने एसएसआई दिनेश चन्द्र व पुलिस बल के साथ कस्बे के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कोतवाल ने व्यापारियों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश साझा न करने और आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है।
Please follow and like us:
