झांसी- राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
झांसी महानगर के एक स्थानीय विवाह घर में राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन का चतुर्थ स्थापना दिवस धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र द्विवेदी ‘राजू भैया’ ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की।
कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया तथा भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रमेश चंद्र द्विवेदी ‘राजू भैया’ ने कहा कि राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन समाज सेवा, राष्ट्रहित और जनकल्याण के कार्यों के लिए निरंतर समर्पित है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला और उपस्थित लोगों ने संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फिलहाल, राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन के स्थापना दिवस समारोह में संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों और भविष्य की योजनाओं पर विशेष जोर दिया गया।
