गुरसरांय(झांसी)। जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिशिर पुरी 28 जुलाई मंगलवार को अकस्मात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी वार्डों का बारीकी से जायजा लिया।जहां पर उन्होंने मरीजों का चल रहा इलाज व मरीजों के साथ आये तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं के व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने दवाओं से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण सरकार द्वारा नि:शुल्क व्यवस्था जन-जन तक पहुंच रही है के बारे में भी तीमारदारों से सीधा संवाद किया और दवा वितरण कक्ष की व्यवस्थाओं को भी परखा। वह महिला वार्ड में भी महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी द्वारा किये जा रहे सिजेरियन ऑपरेशन से जिले के पिछड़े क्षेत्र में बेहतरीन सेवाओं से प्रभावित हुए। इमरजेंसी वार्ड के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई में कुछ कमी पाए जाने पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए कि इमरजेंसी वार्ड सहित पूरे अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।निरीक्षण के क्रम में सीएमओ ने गर्भवती वार्ड का विशेष रूप से मुआयना किया। उस समय वार्ड में सिजेरियन (ऑपरेशन) से डिलीवरी चल रही थी। अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर ने सीएमओ को अवगत कराया कि आज अस्पताल में तीन सिजेरियन प्रसव सफलतापूर्वक कराए जा रहे हैं। इसके बाद जब सीएमओ ने ओपीडी पर्ची काउंटर का निरीक्षण किया,तब तक पर्चों की संख्या 375 पार हो चुकी थी। अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में रोजाना 400 से 500 मरीज आते हैं।निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों से संवाद किया,इसके पश्चात उन्होंने पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया,जहाँ सभी प्रकार की जाँचें सुचारू रूप से होती पाए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। सीएमओ ने परिसर में मौजूद मरीजों और उनके तीमारदारों से भी बातचीत कर मिल रही सुविधाओं का हाल जाना।इस दौरान कई महिलाओं के साथ आए तीमारदारों ने भी यहाँ पर प्रसूति आदि महिला स्वास्थ्य सेवाओं पर संतोष जाहिर किया। इस पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के मुखिया मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर शिशिर पुरी ने स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नेहा जोशी से कहा कि आपकी बेहतरीन सेवाएं और भी बेहतरीन हो सके इसके लिए आपको अधिक से अधिक समय देकर महिला स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड स्थापित करना होगा ताकि आपकी सेवाओं से अन्य डॉक्टर भी प्रेरणा ले सके।साथ ही उन्होंने जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर कड़े निर्देश दिए कि यहाँ केवल शासन के तय मानकों एवं गाइडलाइंस के अनुसार ही दवाइयां वितरित की जाएं। आज सीएमओ डॉक्टर शिशिर पुरी पूरी तरह स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न हो को लेकर सजगता के साथ निरीक्षण करते देखे गए और उन्होंने लगातार वार्ड बॉय धर्मेंद्र कुमार लगातार 3 दिन से ड्यूटी पर लापता होने से उपस्थिति रजिस्टर को मंगाकर देखा जिस पर 3 दिन से ड्यूटी रजिस्टर में उपस्थिति में हस्ताक्षर न होने और मौके पर गैर हाजिर होना पाए जाने पर सीएमओ का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और उन्होंने 3 दिन का वेतन काटने के साथ संबंधित से जवाब तलब करने के निर्देश दिए और संतोष जनक उत्तर न देने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये वही दूसरी ओर एक्स-रे टेक्निशियन पुस्पेंद्र सुमन को भी 5 दिन से अनुपस्थित पाए जाने पर वेतन काटने के निर्देश दिए और स्टाफ नर्स हर्षेना राज आज अनुपस्थित मिलने पर उनका भी वेतन एक दिन का काट दिया गया।इस दौरान उपस्थित पत्रकार बंधुओं द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए दिए गए सुझावों पर सीएमओ ने जल्द से जल्द अमल करने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के समय सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर ओपी राठौर,डॉक्टर नेहा जोशी,डॉक्टर विपिन,डॉक्टर अमित निरंजन,डॉक्टर हरनारायण राजपूत,डॉक्टर रवि अनुरागी,सहायक शोध अधिकारी डॉक्टर अनुराग गुप्ता,ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सत्येंद्र तिवारी,पीके राव,ब्लॉक अकाउंट मैनेजर मुकेश सोनी,विष्णु आर,फार्मासिस्ट अनूप तिवारी,विवेक,संतोष,आनंद,ब्रजेश पाठक,धर्मेंद्र राज, एक्स-रे टेक्नीशियन संदीप रावत,ऑपरेटर अरविंद यादव एवं स्टाफ नर्स मधु,शशी, रचना,रिम्या सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
