रिपोर्टर : नीलेश एन.के.डी.
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पंचायत मोंठ स्थित एक विद्यालय में निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योजना के प्रति जागरूक करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना था।
प्रतियोगिता में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के बच्चों सहित विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने अपने निबंधों और चित्रों के माध्यम से सुरक्षित आवास, स्वच्छ वातावरण और विकसित भारत की परिकल्पना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
निर्णायक मंडल ने सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया। समापन अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सामाजिक योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ उनकी सृजनात्मक क्षमता को विकसित करना रहा।
