रिपोर्टर : नीलेश एन.के.डी.
पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को ओशियन पब्लिक स्कूल में वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में नीम, पीपल, तुलसी, गिलोय, आम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधरोपण कर उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पर्यावरण बचाओ विषय पर स्लोगन लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि पेड़ जीवन का आधार हैं और बच्चों में प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना समय की आवश्यकता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ” का सामूहिक संकल्प लिया। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य जयराज सहित ध्रुव, अजय, अजीत, रजनी, शैली, राधा, राधा यादव, वंशिता, सृष्टि, ज्योति, लवली, छवि, रिया, कशिश, सुनील, विवेक, ज्योति गुप्ता, गुड़िया, सत्येंद्र एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
