रिपोर्ट : नीलेश एन.के.डी.
मोठ : तहसील क्षेत्र के ग्राम करगुआ में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी माज अख्तर ने पहुंचकर लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के लिए अधिग्रहित की जा रही भूमि से प्रभावित किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने मुआवजा, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तथा अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर अपनी बातें रखीं।
एसडीएम ने किसानों की शिकायतों और सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण की पूरी प्रक्रिया शासन के निर्धारित नियमों के अनुरूप और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जाएगी तथा उनकी जायज समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
Please follow and like us:
