गुरसरांय (झांसी)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत समाज कल्याण विभाग झांसी के तत्वाधान में 23 जुलाई गुरुवार को खुशबू गार्डन गुरसरांय में 76 शादी सभी जाति धर्म के लोगों की उनके रीति रिवाज अनुसार भव्यता से संपन्न हुई जहां पर हिंदुओं की शादी में पंडितों ने विधिवत सात फेरे लेकर वर-वधु को वेद उच्चारण के साथ भांवरै पढ़बाई और सात वचन वर-वधु ने एक दूसरे को देकर नवदंपति जीवन सफलता हेतु संकल्प लिया वही मुस्लिम रीति रिवाज से भी निकाह काजी ने पढाया कुल 76 शादियों में गुरसरांय ब्लॉक से 13 जोड़े,बामौर ब्लॉक से 14,मोठ़ ब्लॉक से 33,नगर पालिका परिषद गुरसरांय से 05,नगर पालिका परिषद समथर 02,एरच नगर पंचायत से 02,मोठ़ नगर पंचायत से 03,नगर पंचायत टोड़ीफतेहपुर से 03,गरौठा 01 जोडे़ आए हुए थे शादी समारोह पूरी तरह मंगल गीतों के बीच पूरी तरह बुंदेलखंड की प्राचीन परंपराओं के अनुरूप रमतूला बज रहा था और महिलाएं मंगल गीत राम जी को सिया ब्याहन आई गीत गा रही थी इस बीच मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत वर-वधु ने एक दूसरे को माला डालकर जीवन भर के लिए चुना वही विधिवत पंडितों ने सात फेरे मंडप के बीच विधि विधान से लगवाए और विवाह स्थल किसी राज शाही शादी समारोह स्थल से कम नहीं था। कार्यक्रम में आशीर्वाद देने के लिए मुख्य रूप से एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन और गरौठा क्षेत्र के विधायक जवाहरलाल राजपूत मौजूद रहे। जवाहरलाल राजपूत ने संबोधित करते हुए कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का सपना है हर गरीब कन्या की शादी खुशाली के साथ हो और इसमें आर्थिक परेशानी ना हो प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर गरीब को पक्का घर और रोजगार हर किसान को उनकी आय दुगनी करने के लिए पूरी व्यवस्थाएं की जाएं और मेरा प्रयास होगा आज जिन वर-वधु ने सात फेरे लिए है उनके भविष्य के लिए आगे भी हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने से लेकर उनके सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे। इस दौरान गुरसरांय ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि टीकाराम पटेल, बामौर ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान सिंह अहिरवार,नगर पालिका परिषद गुरसरांय के अध्यक्ष जयपाल सिंह उर्फ राजू चौहान,चैयरमेन गरौठा डॉक्टर अरुण मिश्रा,एमएलसी प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटेल भडो़कर,खण्ड विकास अधिकारी गुरसरांय/बामौर गौरव कुमार,केपी सिंह जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी झांसी,एडीओं पंचायत गुरसरांय मोहम्मद हनीफ,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी अनुज पाठक,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी बामौर कुमकुम उदैनिया,एडीओं समाज कल्याण अधिकारी मोठ़ आयुषी नायक आदि कई ब्लॉकों से आए हुए प्रमुख अधिकारियों में विनीत विश्वकर्मा,शिवप्रताप पटेल,सुनील कुमार तिवारी, देवेंद्र कुमार,महेंद्र चौधरी, किशोर कुमार,अतुल शाक्य,राजकुमार,नितिन कुमार,भरत व्यास,अनंत देव शर्मा यह सभी बामौर ब्लॉक से जबकि गुरसरांय ब्लॉक से रामप्रकाश निरंजन,तेज सिंह निरंजन,अशोक गुप्ता,रविंद्र निरंजन,रजत अग्रवाल,प्रदीप सोनी,अंकित पटेल,अतुल कुमार,रुचि मौर्य,विजय सिंह,छत्रपाल सिंह,शिवम बाबू,रघुनंदन मोठ़,गुरसरांय नगर पालिका से वरिष्ठ लिपिक सोनू बख्शी, मनीष बुधौलिया,सर्वेश खरे सहित कई हजारों की संख्या में जन सैलाब मुख्यमंत्री शादी समारोह का आनंद लेते नजर आया शादी समारोह में बेहतरीन व्यंजन और शुल्पाहार से लेकर शादी समारोह में आए लोगों का टीका लगाकर और फूल मालाएं पहनकर भव्यता से स्वागत किया गया अंत में आभार प्रमुख समाज कल्याण विभाग के प्रमुख अनुज पाठक ने किया।
