झांसी –समथर नगर जी आई सी रोड स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में आज उत्तर प्रदेश विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। विशिष्ट अतिथि में गरौंठा विधायक जवाहरलाल लाल राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटैल सहित अन्य मुख्य अतिथि मंचाशीन रहे। कार्यक्रम आयोजक नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना रहे। मुख्य अतिथि कुंवर मानवेन्द्र सिंह उत्तर प्रदेश विधान परिषद सभापति ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा का अनावरण किया और उन्हें पुष्प माला पहनाकर नमन किया। इसके पश्चात नगरपालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने सभी वार्ड पार्षदों सहित मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का सोल उढ़ाकर व स्मृति चिन्ह और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र सिंह कंसाना ने स्वामी विवेकानंद जी की जीवन कार्यशैली पर प्रकाश डालकर उनके बारे में बतलाया। उक्त अवसर पर कार्यक्रम में नगरपालिका लेखा लिपिक रामकुमार पलिया, वार्ड पार्षद पुष्पेन्द्र कुमार श्रीमती वेवी उर्फ देवी, अरविंद श्रीवास हरगोविंद कुशवाहा, श्रीमती राम श्री, श्रीमती संतोषी देवी प्रहलाद, जितेंद्र सिंह विन्ध्येश्वरी देवी, राजेंद्र पांचाल, श्रीमती ममता नीखरा, श्रीमती आसिया, रामेंद्र रायकवार, चंद्रपाल सिंह, गुर्जर,सुनील अग्रवाल, श्रीमती मलिका, श्रीमती रेशमा, श्रीमती लक्ष्मी देवी, अवधेश झां, श्रीमती गायत्री देवी, रामजी व्यास, विक्रम सिंह कंसाना, रणबीर सिंह नवल किशोर मुदगिल,श्रीमती रेखा गुप्ता,श्यामविहारी दुवे, प्रकाश झां, मनोज तिवारी ओमप्रकाश चंदेल, सहित समस्त नगरपालिका स्टाफ भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
