झाँसी – राज्य सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल योजना के अंतर्गत घर-घर नलों को पहुंचाया गया लेकिन आपको बताते चलें कि चिरगांव के कलेक्टर गंज स्थित हर घर नल योजना बुंदेलखंड पैकेज के द्वारा करोड़ों की लागत से टंकी का निर्माण करवाया गया जो की 1980 या 82 में लगभग 40 वर्ष पहले हुआ था जब टंकी का निर्माण हुआ था तब जनसंख्या 7 से 8000 थी और अब लगभग 35000 रजिस्टर्ड है हर घर जल हर घर नल के बुंदेलखंड पैकेज नमामि गंगे के तहत प्रधानमंत्री द्वारा आवंटित किया गया था फिर भी एक मोटर के भरोसे चिरगांव नगर में जल की सप्लाई की जा रही है अगर वह मोटर खराब हो जाती है तो नालों का पानी आना बंद हो जाता है लोगों की दिनचर्या अस्त व्यस्त हो जाती है और लोगों को हैंडपोमों के सहारे अपना जलापूर्ति पूरी करनी पड़ती है चिरगांव नगर के लोगों की समस्या जनप्रतिनिधियों को दिखाई नहीं देती मुख्य कारण एक यह भी है की जो पानी की टंकी कलेक्टर गंज स्थित है वहां पर ना ही कोई जनरेटर की व्यवस्था है सिर्फ हो बिजली पर ही आश्रित है जबकि सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत करोड़ों रुपया जलापूर्ति के लिए आता है लेकिन चिरगांव में यह देखा गया है कि पानी की टंकी का लीकेज लगातार हो रहा है जिसके कारण सैकड़ो लीटर पानी बर्बाद हो रहा है और लोगों के घरों तक पानी समय से नहीं पहुंच पा रहा यह लीकेज काफी पुराना है लेकिन संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि यो का ध्यान इस ओर जाता ही नहीं और लोग रोज पानी की समस्या से जूझ रहे हैं
