गुरसरांय(झांसी)। 15 जुलाई बुधवार को बजरंग धर्मशाला गरौठा में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मीटिंग संपन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने की वही मुख्य अतिथि के रूप कुंवर रामकुमार सिह व गिरवर सिंह मौजूद रहे।मीटिंग की शुरुआत स्वर्गीय श्री बाबू बालेश्वर लाल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।जिसमें संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई।जिसमें वरिष्ठ पत्रकार कुंवर रामकुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की मर्यादा को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष पत्रकारिता का करने को कहा उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मीडिया को बिना किसी दबाव पक्षपात के केवल वास्तविक तत्वों और सच को जनता के सामने लाना चाहिए।वहीं जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन किसी पहचान का मोहताज नहीं है यह संगठन सिर्फ प्रदेश में ही नहीं देश के हर कोने में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का नाम है। इसके ही साथ ही उन्होंने कहा संगठन हमेशा पत्रकारों के साथ खड़ा है पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा संगठन के समस्त पत्रकार एकजुट रहकर संगठन का विस्तार करें।इस मौके पर राजकुमार मिश्रा,अनिल शर्मा,राजीव परमार,सार्थक नायक,कौशल किशोर,हेमंत यादव,सुनील कुमार तिवारी,रविंद्र कुमार,मुबीन खान,धर्मेंद्र सिंह,कुलदीप यादव,पवन कुमार,रतनदीप यादव,कल्लू वर्मा,विपिन कुमार,कृष्ण कुमार सोनी,धर्मेंद्र तिवारी,शैलू यादव,संजय रिछारिया,शौकीन खान,विवेक अग्रवाल,धर्मेंद्र स्वर्णकार,राजेश घटियारी,भूपेंद्र सिंह सेंगर,योगेश मिश्रा,मानवेंद्र सिंह यादव सहित पत्रकार मौजूद रहे।इसके साथ ही संगठन के सभी पत्रकारों को संगठन के कार्ड परिचय पत्र वितरित किए गए।अंत में सभी का आभार व्यक्त तहसील अध्यक्ष प्रदीप शर्मा एवं नगर अध्यक्ष आनंद मोहन पाठक ने किया।
