झाँसी -जनपद झाँसी में व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा एवं अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से उद्यमियों द्वारा संचालित “चेहरा ढककर प्रवेश वर्जित, आपका चेहरा, आपकी पहचान” जनजागरूकता अभियान के पोस्टर का विमोचन आज पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी श्री बीबीजीटीएस मूर्ति के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित उद्यमियों ने अभियान को सफल बनाने हेतु जनसहभागिता का संकल्प लिया तथा आमजन से प्रतिष्ठानों में प्रवेश से पूर्व हेलमेट, गमछा, स्कार्फ, मास्क अथवा किसी भी प्रकार का फेस कवर हटाकर प्रवेश करने की अपील की। संदेश दिया गया— “आपका चेहरा, आपकी पहचान ।”
Please follow and like us:
