संवाददाता – नीलेश एन.के.डी
मोंठ पुलिस ने ग्राम कुम्हरार स्थित शीतला माता मंदिर के दानपात्र से हुई चोरी का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई 1,910 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस के अनुसार 1 जुलाई की रात मंदिर का दानपात्र चोरी कर उसमें रखी रकम निकाल ली गई थी। इस संबंध में राजा बहादुर सिंह की तहरीर पर मोंठ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर सौजना रोड स्थित संदीप के खेत के पास से पप्पू उर्फ काशीप्रसाद (53) निवासी ग्राम कुम्हरार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसके कब्जे से चोरी की पूरी धनराशि बरामद हुई। पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेशचंद्र, कांस्टेबल शिवम कुमार और रिक्रूट कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।
