गुरसरांय(झांसी)। आज पूरे प्रदेश में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स द्वारा शासन द्वारा आशा वर्कर्स को समय से होने वाले उनके द्वारा किए गए कामों के भुगतान न होने और प्रोत्साहन राशि बढ़ाने की मांग को लेकर सांकेतिक प्रतिवाद के क्रम में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में आशा वर्कर्स की ओर से स्थानीय संगठन की पूर्व अध्यक्ष सुखवती देवी के नेतृत्व में समुदाय स्वास्थ्य केंद्र गुरसरांय में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी राठौर को ज्ञापन देते हुए बताया कि पोलियों अभियान में योगदान की प्रोत्साहन राशि का पुनरीक्षण कर न्यूनतम मजदूरी के बराबर करो और पिछले अभियानों का बकाया भुगतान करो आदि समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा बताते चलें यह कार्यक्रम आशा कार्यकरतियों द्वारा पूरे उत्तर प्रदेश में सभी नगरीय सरकारी चिकित्सालयों से लेकर सभी जिला मुख्यालयों के माध्यम से प्रदेश में सांकेतिक प्रतिवाद 23 जून से लेकर कल 24 जून तक चलेगा।
