गुरसरांय(झांसी)। स्थानीय नगर में आज हजरत अब्बास अलमदार की याद में एक विशाल और भव्य अलम जुलूस बेहद अकीदत (श्रद्धा) और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। जुलूस के दौरान पूरा नगर ‘या अब्बास’,’या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा।अकीदतमंदों ने पूरी शान-ओ-शौकत और अदब के साथ हजरत अब्बास अलमदार का पवित्र अलम (परचम) उठाया और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए तकिया मोहल्ला होते हुए पुराना बस स्टैंड पर जुलूस में आए तमाम युवा,बुजुर्ग और बच्चे शामिल हुए,जिन्होंने कर्बला के शहीदों और हजरत अब्बास की बहादुरी व वफादारी को याद किया। नगर के मुख्य मार्गों से गुजरा जुलूस अलम का यह जुलूस नगर के विभिन्न चौराहों और मुख्य बाजार होते हुए कटरा बाजार से होकर गुजरा। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने अलम मैं आए हजारों लोगों का गर्मजोशी और अदब से इस्तकबाल (स्वागत) किया गया जिस माहौल को बेहद गमगीन और रूहानी बना दिया। इस मौके पर पुराना बस स्टैंड पर स्टॉल लगाकर शरबत का वितरण किया गया। अलम लेकर आए सभी हजरात का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी अख्तर राईन,शौकीन खांन भाजपा समर्थक मंच के बुंदेलखंड प्रभारी,सनी खांन,अकरम खांन,सद्दाम खांन,सादिक खांन,यूथ करेज फाउंडेशन उपाध्यक्ष गफ्फर राईन,शरीफ राईन,जाकिर खान,रेहान खान, बॉबी,सोहराब खान,रिजवान खान बाबूजी,जावेद अली,साना,छोटू राईन,फरदीन खान,इमामी मंसूरी,शोइब खान, शेखू,बल्लू चाय वाले,राज खाँन, अली माते,इमाम खाँन,मौसम खाँन सहित बड़ी संख्या में सभी समाज के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया।
