गुरसरांय(झांसी)। 15 जून सोमवार को मोहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक डिप्टी एसपी गरौठा पीयूष कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्हाेंने ताजियादारों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व को मनाने की अपील करते हुए कहा कोई नई परंपरा न शुरू करने की हिदायत दी। ताजियादारों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि ताजिया की ऊँचाई बारह फिट से अधिक नहीं होगी। डीजे के साउंड की आवाज मानक से अधिक न हो और किसी प्रकार का आपत्तिजनक गीत संगीत न बजाएं। ताजियादारों से कहा कि पूर्व से तय रास्तों से ही जलूस निकालें।वही नगर पालिका को निर्देशित करते हुए कहा कि त्यौहार के पूर्व साफ- सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराएं और ताजिया जलूस के रास्तों को सही कराएं। रास्ते में किसी प्रकार का अतिक्रमण न हो। रास्ते में जो तार लटक रहे हैं उसे विद्युत विभाग समय से सही कर लें।सरकार की मंशा के अनुरूप पर्व को सौहार्दपूर्वक मनाएं। नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस हर वक्त मुस्तैद और मौजूद रहेगी। इस दौरान नगर के प्रमुख लोगों ने भी अपने-अपने सुझाव बैठक में रखें।अंत में आभार व्यक्त थानाध्यक्ष गुरसरांय इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने करते हुए कहा की आप सभी लोगों कि स्नेह और सहयोग से यहां पर सभी त्योहार शांति और प्रेम के साथ-साथ कानून का पालन करते हुए लोग मनाते हैं और मोहर्रम का पर्व भी नगर की प्राचीन एकता की परंपरा अनुसार मनाया जावेगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से एडवोकेट सतीश चंद्र चौरसिया,पेश इमाम शहाबुद्दीन सिद्दीकी,पंडित राम नारायण पस्तोर, इकराम खांन,नजीर माते,अख्तर राईन,वन्टे वरसैंया, आत्माराम फौजी,गुलाबचंद जैन,रवि जैन,राजू वाला पार्षद, रमेश चन्द्र टिंकू पार्षद,सुमंत सोनी पार्षद सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
