गुरसरांय (झांसी)। झांसी जिले के गुरसरांय नगर में 17 जून बुधवार को क्षत्रिय कुल भूषण महान योद्धा महाराणा प्रताप जयंती समारोह मनाने को लेकर क्षत्रिय समाज जनपद झांसी में पूरे बुंदेलखंड से लेकर प्रदेश और देश के विभिन्न प्रात्तों में जाकर जो भव्यता से तैयारी की है उसको देखते हुए लग रहा है की 17 जून को गुरसरांय में क्षत्रिय समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ साबित होगा इसमें देश की सीमा पर रक्षा करने बाले फौजी लोगों से लेकर समाज में विभिन्न क्षेत्रों वैज्ञानिक, राजनीतिक,प्रशासनिक से लेकर ए टू जेड देश व राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने वालों को सम्मानित किया जावेगा वही देश की नामी गिरामी क्षत्रिय समाज की हस्तियां सम्मिलित हो सकती हैं इसलिए बुंदेलखंड की धरा से महाराणा प्रताप जयंती समारोह अपने में ऐतिहासिक और समाज हित में एक नई जागरूकता का आधार बनेगा। बताते चले यह कार्यक्रम रेंज चौराहे गुरसरांय के विनीत गार्डन में आयोजित होगा। उक्त जानकारी एक वार्ता में अवधेश प्रताप सिंह फौजी,अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटू अस्ता, जय सिंह राजावत ने संयुक्त रूप से दी है।
