संवाददाता नीलेश एन.के.डी
मोंठ नगर में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के उद्देश्य से युवा नेता अंशु मिश्रा के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं 225 गरौठा विधानसभा प्रभारी स्वदेश पटेल के सुपुत्र सुबोध पटेल के नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बैठक के दौरान सुबोध पटेल (लालू) ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।
इस अवसर पर आशु यादव, अंशु मिश्रा, गुडल यादव, पीलू यादव, प्रिंसिपल यादव, मधु गौर, आशीष गौपुरा, आकाश गौपुरा, पीयूष गुप्ता, श्याम गुप्ता, छोटू राजा, आशीष गोस्वामी सहित अनेक समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
